Advertisement

कोण्डागांव : 14 अप्रैल से एक सप्ताह तक प्रत्येक गांव में ग्राम सभा के आयोजन हेतु कलेक्टर ने जारी किये निर्देश

कोण्डागांव : 14 अप्रैल से एक सप्ताह तक प्रत्येक गांव में ग्राम सभा के आयोजन हेतु कलेक्टर ने जारी किये निर्देश

विभिन्न मुद्दों पर एजेण्डेवार होगी चर्चा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत संचालनालय द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार जिले में 14 अप्रैल को प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं उनके आश्रित ग्रामों में ग्राम सभा आयोजित करने हेतु जनपदों के सीईओ हेतु निर्देश जारी किये हैं। इसके तहत् 14 अप्रैल से निरंतर 01 सप्ताह तक प्रत्येक ग्राम पंचायत के समस्त ग्रामों में ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा।
इन ग्राम सभाओं में विशेष रूप ग्राम सभा के पूर्व बैठक में पारित संकल्पों के क्रियान्वयन, पंचायतों के विगत तिमाही के आय व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन, पिछली छमाही में विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्यों के नाम, प्राप्त राशि स्वीकृत राशि, व्यय राशि एवं कार्य की अद्यतन स्थिति का वाचन किया जायेगा, आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना की रूपरेखा, विगत वर्ष में किए गए मिशन अन्त्योदय सर्वे का अवलोकन कर अनुमोदन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा, ग्राम गौठानों के प्रबंधन एवं संचालन, सुराजी ग्राम योजना के तहत् नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाडी से संबंधित कार्यों की प्रगति, सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं का समाजिक अंकेक्षण एवं हितग्राहियों के सत्यापन, ग्रामीण सचिवालय के संचालन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत् शासकीय उचित मूल्य की दुकानों, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित अभिलेखों का सामाजिक अंकेक्षण, जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए पंचायतों द्वारा वितरित खाद्यान्न एवं उसके लाभान्वितों के नामों का वाचन किया जायेगा।
इसके अतिरिक्त जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित प्रकरणों, पोषण अभियान, जल जीवन मिशन कार्यक्रम द्वारा प्रत्येक घर, शाला, आंगनबाडी केन्द्र, आश्रित शाला, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक केन्द्र आदि में नल जल प्रदाय योजना द्वारा शुद्ध जल प्रदाय, बेहतर स्वच्छता, गंदे जल के निपटान का कार्य, जल स्त्रोतों के गुणवत्ता परीक्षण, मौसमी बीमारियों के निदान एवं निवारण, भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, मृत हितग्राहियों के एसईसीसी-2011 की सूची में उत्तराधिकारी का अनुमोदन एवं चयन, भूमिहीन परिवारों का सत्यापन, नवीन गठित परिवारों के घरों में शौचालय निर्माण, सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन, ग्राम को ओ.डी.एफ. प्लस बनाने का संकल्प, अनुपयोगी शौचालयों को उपयोगी बनाने की कार्ययोजना, आत्मा योजनांतर्गत कृषक मित्रों का चयन, एनआरएलएम अंतर्गत गरीबी उन्मूलन योजना, कमजोर वर्ग के परिवारों के स्व-सहायता समूहों में समावेशन, आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत आइकानिक वीक के चयनित दो विषयों की लक्ष्य पूर्ति, वित्तीय वर्ष 2022-23 में करने हेतु संकल्प पारित किये जाने हेतु संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जायेगी। इन सभी में अन्य मुद्दों को कलेक्टर, जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत द्वारा विषयवस्तु को एजेण्डे में सम्मिलित किया जा सकेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47