Advertisement

नजूल पट्टा व अभ्यांतर पट्टाधारियों को नवीनीकरण व भूमि स्वामी हक प्रदाय के लिए 20 अप्रैल को मेगा कैम्प

रायगढ़ : नजूल पट्टा व अभ्यांतर पट्टाधारियों को नवीनीकरण व भूमि स्वामी हक प्रदाय के लिए 20 अप्रैल को मेगा कैम्प

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नजूल पट्टा व अभ्यांतर पट्टाधारियों को नवीनीकरण व भूमि स्वामी हक प्रदाय करने के संबंध में 20 अप्रैल 2022 दिन-बुधवार को पूर्वान्ह 11 बजे से ऑडिटोरियम पजरी प्लाट, रायगढ़ में एक दिवसीय शिविर/मेगा कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि छ.ग.शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर रायपुर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नजूल पट्टों के भूमि स्वामी हक के साथ ही साथ जिनके पट्टे की अवधि समाप्त हो गयी हो तो राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत उक्त पट्टों का नवीनीकरण किया जाना है। जिसमें पट्टाघारी/ हितग्राही शिविर में ही पट्टे की छायाप्रति व आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ आवेदन प्रस्तुत कर योजना का लाभ ले सकते हैं। इस मेगा शिविर में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत प्राप्त पट्टों का भूमि स्वामी हक प्राप्त करने हेतु भी पट्टाधारी आवेदन दे सकते हैं। उक्त शिविर में हितग्राहियों को लोन प्रदाय करने में सहयोग हेतु बैंक के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। जनसामान्य उक्त शिविर /मेगा कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57