चिटफंड कंपनी मेसर्स साई प्रसाद फूड लिमिटेड कंपनी की कुर्क संपत्ति की नीलामी अब 20 अप्रैल को

कोरबा : चिटफंड कंपनी मेसर्स साई प्रसाद फूड लिमिटेड कंपनी की कुर्क संपत्ति की नीलामी अब 20 अप्रैल को

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

चिटफंड कंपनी मेसर्स साई प्रसाद फूड्स लिमिटेड की कुर्क संपत्ति की नीलामी अब 20 अप्रैल 2022 को की जाएगी। तहसीलदार कोरबा ने बताया कि पूर्व में यह नीलामी 11 अप्रैल को निर्धारित की गई थी। अपरिहार्य कारणों से नीलामी की तिथि बढाई गयी है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती रानू साहू द्वारा जिले के चिटफंड पीड़ितो को राहत दिलाने के लिए चिटफंड कंपनी पर कार्रवाई की गई है। मेसर्स साई प्रसाद फूड्स लिमिटेड कंपनी के कोरबा शहर के प्राइम लोकेशन में साईं वंदा कॉम्प्लेक्स विजया टॉकिज के पास टीपी नगर में स्थित परिसंपत्तियों को कुर्क किया गया है। कुर्क किए गए संपत्ति की 20 अप्रैल 2022 को दोपहर 12 बजे नीलामी की जाएगी। नीलामी से प्राप्त राशि को कंपनी में निवेश किए गए निवेशको को लौटाई जाएगी। कंपनी का कोरबा शहर में पटवारी हल्का नं. 16 के अंतर्गत खसरा नं. 188/1/क/1 भूखंड क्रमांक 177 में दो मंजिला भवन है। यह संपत्ति 40 बाइ 60 कुल दो हजार 400 वर्गफुट में फैला हुआ है। यह पूरी संपत्ति नीलाम की जाएगी। संपत्ति की ऑफसेट मूल्य सरकारी कीमत पर एक करोड़ 33 लाख 91 हजार 355 रूपये है। नीलामी की कार्रवाई 20 अप्रैल 2022 को तहसील कार्यालय कोरबा में की जाएगी। इच्छुक खरीदारों को 20 अप्रैल सुबह 10:30 बजे तक अमानत राशि के रूप में ऑफसेट मूल्य का दस प्रतिशत 13 लाख 39 हजार 135 रूपये एफ.डी.आर. या डिमांड ड्राफ्ट ’’कलेक्टर कोरबा’’ के नाम से तहसील कार्यालय कोरबा में जमा करना होगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उल्लेखनीय है कि मेसर्स साई प्रसाद फूड्स लिमिटेड कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक गुरूशरण सिंह के विरूद्ध थाना बालको नगर मेें लोगों को झांसा देकर अपनी कंपनी में निवेश करने के लिए अवैध रूप से पैसा जमा करवाने का अपराध पंजीबद्ध है। न्यायालय द्वारा पारित आदेशानुसार गुरूशरण सिंह को भारतीय दंड विधान के विभिन्न धाराओं, ईनामी चिटफंड धन परिचालन अधिनियम 1978 एवं छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितो के संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत आरोपी घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा कंपनी में निवेश किये गए निवेशकों को राहत देने के लिए चिटफंड कंपनी साई प्रसाद फूड्स लिमिटेड की संपत्तियों को कुर्क किया गया है। निवेशकों को राशि लौटाने के लिए कुर्क संपत्ति की नीलामी की जाएगी।