Advertisement

मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री ने स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता हेतु लगभग 40 लाख रूपए की स्वीकृत दी

जगदलपुर : मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री ने स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता हेतु लगभग 40 लाख रूपए की स्वीकृत दी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वेच्छानुदान मद से 18 हितग्राहियों को उपचार हेतु 15 लाख 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी है। इसी प्रकार उद्योग एवं जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने स्वेच्छानुदान मद से 305 हितग्राहियों को उपचार हेतु 24 लाख 88 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी है।
जिनमें मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर तहसील के आठ हितग्राहियों को 06 लाख रूपए, बकावण्ड तहसील के दो हितग्राही को एक-एक लाख रूपए, बास्तानार तहसील के दो हितग्राहियों को 03 लाख रूपए, लोहण्डीगुड़ा तहसील केे दो हितग्राहियों को तीन लाख रूपए, जगदलपुर तहसील केे एक हितग्राहियों को एक लाख रूपए और दरभा तहसील के तीन हितग्राहियों को 15 हजार रूपए की प्रदान की।
इसके अलावा उद्योग मंत्री लखमा ने जगदलपुर तहसील केे 160 हितग्राहियों को 11 लाख 28 हजार रूपए, दरभा तहसील के 57 हितग्राहियों को 05 लाख 55 हजार रूपए, बस्तर तहसील के 53 हितग्राहियों को 04 लाख 75 हजार रूपए, बकावण्ड तहसील के 18 हितग्राही को दो लाख 25 रूपए, तोकापाल तहसील के 06 हितग्राहियों को 50 हजार रूपए और लोहण्डीगुड़ा तहसील केे 11 हितग्राहियों को 55 हजार रूपए की राशि उपचार एवं अन्य आर्थिक सहयोग के रूप में स्वीकृति प्रदान की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47