Advertisement

जनसमस्या निवारण शिविर: ग्राम पंचायत में 29 अप्रैल एवं जनपद स्तर में 2 मई को पुन: आवेदन लिये जाएंगे

रायगढ़ : जनसमस्या निवारण शिविर: ग्राम पंचायत में 29 अप्रैल एवं जनपद स्तर में 2 मई को पुन: आवेदन लिये जाएंगे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर भीम सिंह के दिशा-निर्देशन में व्यापक जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 25 अप्रैल से जिले की सभी पंचायतों और नगरीय निकायों में किया जा रहा है। जारी नवीन शेड्यूल अनुसार ग्राम पंचायत /निकाय स्तर में 29 अप्रैल एवं जनपद/निकाय स्तर में 2 मई को पुन: आवेदन लिये जायेंगे।
शिविर में बिजली, पेयजल, नागरिकों के सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, परिवार सहायता, भवन नामांतरण, आवास, कर जमा, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, नल कनेक्शन सहित अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन लिये जा रहे है। प्राप्त आवेदनों पर आगामी दिवसों में निराकरण किया जाएगा।
25 व 26 अप्रैल को ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत/निकाय स्तर में आवेदन लिये गये। साथ ही जनपद/निकाय स्तर में 27 अप्रैल व 2 मई को भी आवेदन लिये जायेंगे। इसी तरह ग्राम पंचायत/निकाय स्तर में 29 अप्रैल को कार्यालयीन समय में आवेदन लिये जायेंगे। उक्त आवेदनों की विभागवार छटनी कर संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। जिन्हें प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए 15 मई तक निराकरण किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57