Advertisement

सोनोग्राफी सेंटरों में बीपीएल वर्ग के लोगों का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर भीम सिंह

रायगढ़ : सोनोग्राफी सेंटरों में बीपीएल वर्ग के लोगों का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर भीम सिंह

कलेक्टर सिंह ने जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं सोनोग्राफी संचालकों की ली बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं सोनोग्राफी संचालकों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने सभी सोनोग्राफी संचालकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बीपीएल वर्ग के श्रेणियों का विशेष ध्यान देते हुए शीघ्र उनके लिए इलाज सुविधा उपलब्ध कराये। कलेक्टर सिंह ने बैठक के दौरान सोनोग्राफी संचालकों द्वारा ली जा रही शुल्क के संबंध में चर्चा करते हुए उनके लिए दर निर्धारण किया। जिसमें बीपीएल श्रेणी वर्गो के लिए 300 रुपये एवं सामान्य वर्गो के लिए 1000 रुपये दर निर्धारित की गयी। बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनोज मिंज एवं सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल उपस्थित रहे।
कलेक्टर सिंह ने सीएमएचओ को हॉस्पिटल एवं सोनोग्राफी सेन्टरों का नियमित निरीक्षण करने एवं कमियां पाये जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने भीड़ वाली जगहों पर संचालन करने वाले सोनोग्राफी सेंटरों के द्वारा पार्किग व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। जिस पर कोतरा रोड स्थित अनुपम डायग्रोस्टिक एवं अरूण केडिया के द्वारा बताया गया कि पार्किग व्यवस्था के लिए समुचित इंतजाम किए गए है। साथ ही वहां गार्ड की भी व्यवस्था की गयी है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में जिन सोनोग्राफी सेंटर के कारण मार्ग में जाम की स्थिति निर्मित होने की जानकारी मिलने पर उन सोनोग्राफी सेंटर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोनोग्राफी सेंटर की जिम्मेदारी है कि मरीजों की सुविधा के लिए पार्किग की व्यवस्था करें।
बैठक के दौरान पंजीकृत संस्थाओं एवं नवीनीकरण, पंजीकृत संस्था के निरीक्षण एवं पूर्व पंजीयन फार्म-बी में चिकित्सक का नाम हटाते हुए नये चिकित्सक का नाम जोडऩे संबंधी चर्चा की गयी। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में सोनोग्राफी केन्द्रों एवं पंजीकृत संस्थाओं की जानकारी ली। सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केसरी ने बताया कि सोनोग्राफी सेन्टर के रूप में कुल 27 पंजीकृत संस्था है। जिसमें 02 शासकीय एवं 25 निजी है।
इस मौके पर सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी, डॉ. भानु पटेल, डॉ.श्रीमती सुषमा एक्का, डॉ.विभा मिंज, डॉ.पी.के.गुप्ता, जिला अभियोजन अधिकारी वेदप्रकाश पटेल, नोडल अधिकारी पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट डॉ.एस.टोप्पो, श्रीमती स्नेहलता शर्मा सहित समस्त सोनोग्राफी सेंटरों के संचालक उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57