Advertisement

सात एकलव्य विद्यालय भवनों के अधोसंरचना कार्य के लिए 35 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर : सात एकलव्य विद्यालय भवनों के अधोसंरचना कार्य के लिए 35 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के सात एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के भवनों के अधोसंरचना कार्य के लिए 35 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मैनपाट जिला सरगुजा, शिवप्रसादनगर जिला सूरजपुर, करपावंड जिला बस्तर, लामकन्हार (अंतागढ़) जिला कांकेर, छोटेमुड़पार (खरसिया) जिला रायगढ़, सन्ना जिला जशपुर और तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम शामिल हैं। प्रत्येक विद्यालय के लिए पांच-पांच करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी प्रशासकीय स्वीकृति आदेश अनुसार इन सातों एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के उन्नयन (भवनों के अधोसंरचना संबंधी आवश्यकतों को सी.बी.एस.सी. मानकों के अनुरूप करने) के लिए प्रति विद्यालय 5 करोड़ रूपए के मान से प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। प्रत्येक विद्यालय के लिए स्वीकृत राशि से आहाता निर्माण, प्राचार्य आवास, उच्च श्रेणी शिक्षक क्वार्टर, आई.टाइपक्वार्टर का निर्माण विद्युतीकरण एवं सेनेटरी कार्य सहित, अध्ययन कक्ष, मेडिकल रूम, लाईब्रेरी, स्टोर, कामन रूम एवं शौचालय का निर्माण, एकलव्य परिसर का जीर्णोद्धार और अन्य कार्य कराए जाएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47