छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रम सम्मेलन का होगा आयोजन : श्रमिक हितग्राही होंगे लाभान्वित

रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रम सम्मेलन का होगा आयोजन : श्रमिक हितग्राही होंगे लाभान्वित

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

सामूहिक बोरे-बासी भोज का आयोजन होगा

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अध्यक्षता में राजधानी रायपुर स्थित बीटीआई मैदान शंकर नगर में श्रम सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के सभी मंत्री, श्रम कल्याण मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा श्रमिकों को हितग्राही मूलक योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। जिसमें करीब 12 हजार श्रमिक हितग्राहियों को 10 करोड़ रूपए की राशि से लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को चेक वितरण कर लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले अतिथियों का सामूहिक बोरे-बासी भोज कार्यक्रम का आयोजन होगा। श्रम सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों के श्रमिक शामिल होंगे।
श्रमिक सम्मेलन के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर श्रमिकों का ऑनलाईन पंजीयन भी किया जाएगा। प्रदर्शनी स्थल पर चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!