Advertisement

मजदूर दिवस पर श्रम वीरों के सम्मान में सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा समेत सरगुजा के तमाम आला अधिकारियों ने लिया सुपर फूड बोरे बासी का आनंद..

मजदूर दिवस पर श्रम वीरों के सम्मान में सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा समेत सरगुजा के तमाम आला अधिकारियों ने लिया सुपर फूड बोरे बासी का आनंद..


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर आज मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम वीरों के सम्मान में जिले के कलेक्टर संजीव कुमार झा समेत जिले के तमाम आला अधिकारियों ने आज सुपर फूड बोरे बासी का आनंद लिया साथ ही कलेक्टर ने मजदूर दिवस को बोरे बासी दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रदेशवासियों से अपील की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्रम शक्ति को सम्मान देने के लिए आज जिले के तमाम आला अधिकारियों के साथ बोरे बासी खाने का आनंद लिया गया बोरे बासी छत्तीसगढ़ का ट्रेडिशनल भोजन है और यह वैज्ञानिक रूप से भी प्रमाणित है कि बोरे बासी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है ये सनस्ट्रोक डायबिटीज ब्लड प्रेशर जैसी तमाम बीमारियों के इलाज में बहुत लाभकारी है गर्मियों के समय में आज जहां सरगुजा का तापमान 42 से 43 डिग्री चल रहा है ऐसे में लोग लू की चपेट में आ रहे हैं ऐसे में बोरे बासी का सेवन करना काफी लाभकारी है सरगुजा कलेक्टर सहित जिले के सभी आला अधिकारियों ने आज बासी के साथ-साथ सरगुजा की फेमस लकड़ा की चटनी साथ में आम की चटनी टमाटर की चटनी प्याज अचार दही का आनंद लिया उन्होंने कहा कि बोरे बासी में कई महत्वपूर्ण गुण होते हैं। भीषण गर्मी में यह और भी लाभप्रद होता है। छत्तीसगढ़ में बोरे बासी खाने की परंपरा रही है, हम इसे और आगे बढ़ा रहे हैं, ताकि हमारी नई पीढ़ी भी हमारे खानपान और संस्कृति से परिचित हो सके।

उल्लेखनीय है कि बोरे-बासी छत्तीसगढ़ का ऐसा भोजन है जो बचे हुए चावल को पानी में भिगोकर रात भर रख कर बनाया जाता है। फिर सुबह उसमें हल्का नमक डालकर टमाटर की चटनी या अचार और कच्चे प्याज के साथ खाया जाता है। छत्तीसगढ़ के लोग प्रायः सुबह बासी का ही नाश्ता करते हैं। बोरे बासी खाने से न सिर्फ गर्मी और लू से राहत मिलती है, बल्कि बीपी कंट्रोल रहता है तथा डि-हाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47