Ambikapur News : मुख्यमंत्री ने दो नवविवाहित जोड़ों को प्रदान किया विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र………..

मुख्यमंत्री ने दो नवविवाहित जोड़ों को प्रदान किया विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र………..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// मुख्यमंत्री ने बुधवार को अम्बिकापुर विश्राम भवन में मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत दो नवविवाहित जोड़ों को विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र प्रदान किया। उन्होंने अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र के निवासी अहनन तिर्की व सजू तिर्की तथा अभिषेक जायसवाल व सपना जायसवाल को प्रमाण-पत्र दिए।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मितान योजना से नागरिकों को घर बैठे नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस योजना के तहत नागरिकों को मूल निवास प्रमात्र-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र एवं दस्तावेज की नकल, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि-रिकार्ड आदि की प्रति), मृत्यु प्रमाण-पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण, जन्म प्रमाण-पत्र सुधार, मृत्यु प्रमाण-पत्र सुधार, विवाह प्रमाण-पत्र सुधार आदि नागरिक सेवाएं घर बैठे मिल रही हैं। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, विधायक डॉ प्रीतम राम, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक सहित अधिकारीगण व आम नागरिक उपस्थित थे।