
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
हिमाचल में चार पर्यटकों की मौत, तीन घायल
हिमाचल में चार पर्यटकों की मौत, तीन घायल
शिमला, 16 मई हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सोमवार को एक वाहन के खाई में गिरने से चार पर्यटकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना बंजार-जालोरी-जोत मार्ग पर घियागी इलाके के पास हुई।
पुलिस ने कहा कि तीन घायल यात्रियों- दो महिलाओं और एक पुरुष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि मृतक पर्यटकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में शामिल वाहन, एक एसयूवी, पर दिल्ली का पंजीकरण नंबर था।











