Advertisement

Ambikapur News : अमानक तम्बाकू उत्पाद पर छापेमारी की कार्यवाही……..

अमानक तम्बाकू उत्पाद पर छापेमारी की कार्यवाही……..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दस्ता से संबंधित टीम द्वारा अम्बिकापुर में अमानक तम्बाकू उत्पाद पर 02 दिन दिनांक 16 एवं 17 मई 2022 को छापेमारी कार्यवाही की गई, इन छापामारी में कुडला सिटी, देवीगंज रोड, आकाशवाणी चौक, पी.जी.काॅलेज ग्राउण्ड स्थित तम्बाकू के थोक एवं फूटकर विक्रेता के दुकानों की तलाशी ली गई, जिसमें कुडला सिटी में संचालित व्यवसायी के यहां भारी मात्रा में अमानक तम्बाकू उत्पाद की जप्ती की गई।

लम्बे समय से अम्बिकापुर में अमानक तम्बाकू उत्पाद को खपाये जाने की शिकायत प्राप्त हो रही थी, इन शिकायत के आधार पर राष्ट्रीय तम्बाकू उत्पाद नियंत्रण कार्यक्रम की स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं औषधि, पुलिस तथा केन्द्रीय दल द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई। कोतवाली पुलिस के द्वारा एफआईआर दर्ज करते हुए कार्यवाही की जा रही है। कोटपा एक्ट की धारा 7 के तहत 85 प्रतिशत तम्बाकू एवं सिगरेट उत्पाद में वैधानित चित्रित होना आवश्यक है जिसमें तम्बाकू से पीड़ादायक मौत होती है व तम्बाकू छोड़ने के लिये टोल फ्री नम्बर 1800 11 2356 अंकित रहना जरूरी है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

यह चित्रित वैधानिक चेतावनी हर वर्ष बदलती है, इसका पालन न होने पर 2 से 5 वर्ष तक की सजा तथा जुर्माना का भी प्रावधान है। केन्द्रीय दल लगातान चालानी कार्यवाही करने का निर्देष राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण दल को दिया है। की गई कार्यवाही की समीक्षा केन्द्रीय दल प्रत्येक 02 माह में सरगुजा के भ्रमण पर आयेगी।

साथ ही सार्वजनिक स्थल पर 10 लोग सिगरेट पीते पाये जिनका कोटपा नियम 04 के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 2000 रूपये वसूली की गई। केन्द्रीय दल से नार्थ इस्ट जोन रिजनल हेड टोटोन चक्रवर्ती, अनिरबन हथी, सिनियर इन्वेस्टिगेषन, राजीव मण्डल, प्रदीप घोष, पुलिस दल से डीएसपी डाॅ0 प्रषान्त देवांगन, डाॅ0 शैलेन्द्र गुप्ता, नवीन सिंह, हनी गोटलीब, प्रषांत कष्यप, गोपी दूबे, खाद्य एवं औषधि विभाग से रमिला भगत, अनिल पैकरा, मौर्य उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM