छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

3 टन कोयला सहित एक गिरफ्तार : चौकी खड़गवां पुलिस की कार्यवाही…..

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के निर्देश पर अवैध कारोबार पर लगातार कार्यवाही जारी.....

3 टन कोयला सहित एक गिरफ्तार : चौकी खड़गवां पुलिस की कार्यवाही…..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ सरगुजा// पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के कड़े निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए थे । इसी परिपेक्ष्य में अवैध कार्यो में लिप्त लोगों के विरूद्व पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है। सोमवार की रात्रि में खड़गवा चौकी पुलिस ने एक पिकअप वाहन में लोड़ 24 हजार रूपये कीमत के 3 टन कोयला जप्त कर 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।16 मई 2022 को नवपदस्थ चौकी प्रभारी खड़गवां संजय सिंह रात्रि गश्त में निकले थे। इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि महान-2 के बंद खदान से कोयला चोरी कर पिकअप वाहन से प्रतापपुर की ओर ले जा रहे है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में चौकी खड़गवां की पुलिस ने ग्राम धरमपुर में पिकअप वाहन को घेराबंदी कर रोकवाया जिसकी तलाशी लेने पर उसमें कोयला लोड़ पाया चालक श्याम भगत आयाम पिता सुखलाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी मानपुर से कोयला खरीदी बिक्री का दस्तावेज मांगने पर कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया।

पिकअप में लोड़ कोयला चोरी का होने की पूर्ण अंदेशा पर करीब 3 टन कोयला कीमत 24 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जप्त कर धारा 41(1-4)जा.फौ./379 भादस के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी खड़गवां संजय सिंह, प्रधान आरक्षक संजय सिंह यादव, आरक्षक प्रमोद गुप्ता व चंदेश्वर राजवाड़े सक्रिय रहे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!