छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News : शांति और सद्भाव के साथ मनाई जाएगी सालाना उर्स…………………

शांति समिति की बैठक सम्पन्न................

शांति और सद्भाव के साथ मनाई जाएगी सालाना उर्स…………………

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  सद्भावना ग्राम तकिया में सालाना उर्स शांति व  सद्भाव के साथ मनाई जाएगी। इस वर्ष सालाना उर्स तकिया मजार शरीफ में 20 से 22 मई 2022 तक आयोजित होगा। उर्स के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु मंगलवार को कलेक्टर संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक में विस्तार से चर्चा कर कई निर्णय लिए गए। कलेक्टर झा ने कहा कि सद्भावना ग्राम तकिया में आयोजित होने वाले  सालाना उर्स सबका कार्यक्रम है, सभी शामिल हो, आपसी भाईचारा, साम्प्रदायिक सौहार्द्र व शांतिपूर्ण आयोजन हो। कार्यक्रम अच्छे संदेश के साथ संपन्न हो। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में अफवाह फैलने न दें। पोस्ट पर सावधानी रखें, हालांकि पुलिस की साइबर टीम सोशल मीडिया पर नजर रखेगी लेकिन अपने परिवार के लोगों पर स्वयं नजर रखें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की टीम रहेगी लेकिन बेहतर व्यवस्था के लिए अधिक संख्या में वॉलंटियर्स रखें। पहचान के लिए उन्हें कैप दें।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल में लोगों की बड़ी तादात में उपस्थिति को देखते हुए तथा शहर से ही कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए अम्बिकापुर शहर के प्रमुख स्थानों पर एलईडी टीवी लगवाएं और कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी करायें। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए पानी की पर्याप्त उपलब्धता तथा सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम को जरूर व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही पानी की स्थायी व्यवस्था के लिए अमृत मिशन के कनेक्शन को तकिया तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर स्ट्रीट लाइट, मोबाइल टॉयलेट, फायर ब्रिगेड की टीम, एम्बुलेंस मय मेडिकल टीम, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निर्गम के लिए रूट तय करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम स्थल तक आने जाने के लिए अलग-अलग रूट पर जोर दिया गया ताकि भीड़ आसानी से नियंत्रित हो सके।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम में बेहतरी का अवसर रहता ही है। इस कार्यक्रम को भी बेहतर बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पुलिस बल की ज्यादा संख्या रहेगी।  महापौर डॉ अजय तिर्की ने सफल कार्यक्रम आयोजन की शुभकामना देते हुए सभी को शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की अंजुमन कमेटी के सचिव इरफान सिद्दीकी ने बताया कि तकिया मजार शरीफ में सालाना उर्स का कार्यक्रम 20 मई से शुरू होगा। इस दिन शाम 4 बजे से जामा मस्जिद से जुलूस निकाल कर तकिया मजार तक जाएगी। 21 एवं 22 मई को क़व्वाली का कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें देश के मशहूर कव्वालों के बीच मुकाबला होगा। उन्होंने जिला प्रशासन से उर्स के सफल आयोजन हेतु पूर्व वर्षों की भांति पूरा सहयोग की अपेक्षा की।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के संक्रमण के कारण विगत 2 वर्षों से तकिया में सालाना उर्स सादगी से मनाया गया था। इस वर्ष संक्रमण का खतरा नहीं होने के कारण बड़े पैमाने पर मनाई जाएगी। बैठक में बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, नगर निगम आयुक्त विजय दयाराम के, अपर कलेक्टर द्वय ए.एल. ध्रुव, तनुजा सलाम, पार्षद द्वितेंद मिश्रा, आलोक दुबे, अनिल सिंह मेजर, जे.पी. श्रीवास्तव, कैलाश मिश्रा, दानिश रफीक सहित अन्य सदस्य व विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!