छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

कोण्टा में मुख्यमंत्री से भेंट मुलाकात ग्रामीणों के लिए लाई सौगात

रायपुर : कोण्टा में मुख्यमंत्री से भेंट मुलाकात ग्रामीणों के लिए लाई सौगात

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

12 गांवों के 291 ग्रामीणों को मिला मुख्यमंत्री के हाथों वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र

किसानों को पावर स्प्रेयर और तेंदूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि का भुगतान

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

किसानों को पावर स्प्रेयर और तेंदूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि का भुगतान छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में स्थित राज्य के दक्षिणतम क्षेत्र कोण्टा के स्थानीय ग्रामीणों के लिए आज का दिन कई सौगात लेकर आया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोण्टा विधानसभा अंतर्गत कोण्टा नगर पंचायत में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री ने एर्राबोर के 187, दुब्बाटोटा के 25, वंजामुगड़ा के 19, फंदीगुड़ा के 14, एकलगुड़ा के 12, जगवारम के 9, पेदाकिसोली के 7, ओडिनगुड़ा के 1, बर्रेमोगा 4, मेटागुड़ा के 2, बुरगुड़ा 3 एवं आसीरगुड़ा के 8 कुल 291 हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री के हाथों प्रमाण पत्र पाकर सुदूर अंचल कोण्टा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और स्थानीय विधायक तथा उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा को धन्यवाद दिया।
कृषि कार्य के लिए पावर स्प्रेयर
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ही मुख्यमंत्री ने ढोण्ढरा, कोण्टा, पेण्टा, नागलगुण्डा, पेदाकुरती, मुलाकिसोली, एर्राबोर, दुब्बाटोटा के कुल 10 किसानों को पावर स्प्रेयर वितरित किया।
तेन्दूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि का भुगतान
कोण्टा में भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने एर्राबोर, बर्रेमोगा, ओडिनगुड़ा और मरईगुड़ा वन के कुल 20 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 3 लाख 40 हजार 460 रुपए के तेन्दूपत्ता संग्रहण राशि वितरित किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!