Advertisement

जब रितिशा ने अपने हाथों से बनाई पोट्रेट मुख्यमंत्री को भेंट की : मुख्यमंत्री ने खूब की प्रशंसा

रायपुर : जब रितिशा ने अपने हाथों से बनाई पोट्रेट मुख्यमंत्री को भेंट की : मुख्यमंत्री ने खूब की प्रशंसा

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

आज छिंदगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आम जन से संवाद किया। इस दौरान रितिशा सिंह ने मुख्यमंत्री बघेल को उनकी मनमोहक फोटो पोर्ट्रेट भेंट की। उसने बड़े ही गर्व से बताया की उसने यह तस्वीर खुद अपने हाथों से बनाई है। इस पर भेंट को स्वीकारते हुए मुख्यमंत्री ने रितिशा को स्नेह दिया और खूब तरक्की करने का आशीर्वाद भी। उन्होंने कहा की सुकमा ही नहीं अपितु संपूर्ण बस्तर के निवासी हस्त कला और शिल्प कला के धनी है। उनमें यह गुण बचपन से ही होता है, बस जरूरत होती है उन्हे और तराशने की और संवारने की।
22 वर्षीय रितिशा सिंह, सुकमा शांति नगर की निवासी है। उन्होंने अपनी पढ़ाई जगदलपुर से की है। उसने बताया की वह भविष्य में जियोलॉजिस्ट बनकर अपने पिता रजनीश सिंह और माता जी श्रीमती पूनम सिंह का नाम करना चाहती है। रितिशा ने बताया की उसने 2016 से प्रोफेशनल पेंटिंग की शुरुआत की और आज वो बच्चों को सिखाती भी है। उसने 26 घंटे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जीवंत पेंटिंग बनाई।
रितिशा ने बताया की उसने मुख्यमंत्री से जिले में कला के क्षेत्र में प्रतिभावान बच्चों के लिए एकेडमी खोलने की मांग की।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05