Advertisement

भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल

रायपुर : भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल

देवंती यादव के सालों से लंबित सीमांकन प्रकरण का हुआ त्वरित निराकरण
आरागाही में भेंट-मुलाकात के दौरान देवंती ने मुख्यमंत्री से मिलकर बताई थी समस्या

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रशासन द्वारा ग्राम बेलसर की निवासी देवंती यादव की भूमि का सीमांकन कर दिया गया है। देवंती यादव ने 5 मई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ग्राम आरागाही में भेंट-मुलाकात के दौरान मुलाकात कर उनसे अपने आधिपत्य की भूमि का सीमांकन कराने का निवेदन किया था। देवंती यादव ने बताया था कि उन्होंने वर्ष 2010 में यह भूमि खरीदी है, लेकिन अब तक इस भूमि का सीमांकन नही हो पाया है। इस पर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को देवंती यादव की भूमि का सीमांकन जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए थे। भूमि का सीमांकन होने पर देवंती यादव अब खुश है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन द्वारा जिले की शंकरगढ़ तहसील के ग्राम बेलसर की निवासी देवंती यादव की भूमि की सीमांकन के लिए जिला स्तरीय टीम गठित की गई। सीमांकन के लिए गठित जिला स्तरीय टीम द्वारा 18 मई को देवंती यादव की ग्राम बेलसर में स्थित 2.021 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन कर चारों ओर चौहद्दी चिन्हित कर सीमा बताई गई। इस भूमि के रकबे का नक्शा बटांकन के अनुसार दो हिस्सों में मिलाकर विक्रेता के शेष भूमि उत्तर पूर्व दिशा में देकर रकबे की पूर्ति की गई। टीम द्वारा मौके पर देवंती यादव, अनावेदक, चौहद्दी के रकबे के कृषक और ग्रामवासियों के समक्ष सीमांकन का कार्य किया गया, जिससे सभी पक्ष संतुष्ट हैं। देवंती यादव ने उनकी भूमि का सीमांकन होने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57