भेंट-मुलाकात : विधानसभा बीजापुर के ग्राम कुटरु के भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा…

रायपुर : भेंट-मुलाकात : विधानसभा बीजापुर के ग्राम कुटरु के भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा…

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

विधानसभा बीजापुर के ग्राम कुटरु के भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा-

मैं कुटरू में पहली बार आया हूँ। हमने ऋण माफी की। आपको भी ऋण माफी का लाभ हुआ होगा।

किसानों ने बताया कि उनका 20 हजार से 2 लाख तक कर्जा माफ हुआ है।

मुख्यमंत्री जी के कहते ही कि परसों फिर आपके खाते में राजीव गांधी न्याय योजना का पैसा आएगा, तालियां जोर-जोर से बजने लगी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास जमीन नहीं है, उन्हें भी 7 हजार दिया जा रहा है। हमारी सरकार बैगा गुनिया, गायता, पेरमा, मांझी को भी 7 हजार दे रही है।

उन्होंने तेंदू पत्ता की संग्रहण राशि के बारे में ली जानकारी और पूछा किस किसान ने ट्रैक्टर ली है, तभी किसान मंगलूराम ने बताया कि मैंने मैसी ट्रैक्टर लिया है। आपकी सरकार बनते ही ले ली थी।

मुख्यमंत्री जी बोले- पहले किश्त न चुका पाने के कारण किसानों का ट्रैक्टर खींचा जाता था, लेकिन अब पहली बार हो रहा है कि किसानों का ट्रैक्टर नहीं खींचा जा रहा है, क्योंकि पर्याप्त राशि मिल रही है।