Advertisement

किसानों को ऋण उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन………….

किसानों को ऋण उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन………….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिले के उप संचालक कृषि एम.आर. भगत ने कहा है कि धान के बदले अन्य फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से ऋण वितरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया है कि 20 मई 2022 को धान खरीदी केन्द्र अम्बिकापुर के दरिमा, लखनपुर के जमगला, उदयपुर के खम्हरिया, बतौली के सेदम, धौरपुर के बटवाही, सीतापुर के भूसु, एवं पेटला के प्रतापगढ़ में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उप संचालक कृषि ने जिले के सभी विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को शिविर आयोजित करने के संबंध में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। चयनित सूची अनुसार किसानों को लाभान्वित करने की समझाइश दी है। किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत के.वाई.सी. एवं अपात्र तथा आयकर दाता किसानों से भुगतान की गई राशि की वसूली की कार्यवाही करने तथा किसानों से बीज एवं उर्वरक प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र लेने की सलाह दी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57