अरुणाचल में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हुई

अरुणाचल में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हुई

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

ईटानगर, 20 मई अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को लापता हुई एक महिला का शव मिलने के बाद भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

राजधानी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जिमी चिराम ने कहा कि 35 वर्षीय कुसुम राय का शव शहर में पंजाबी ढाबा के पीछे के मलबे से छह दिनों के व्यापक तलाशी अभियान के बाद निकाला गया।

नागेन बर्मन (50) और तापस राय (15) के शव मौके से बरामद किए गए और रविवार रात उनके घर में भूस्खलन की चपेट में आने से महिला की मौत की आशंका जताई जा रही थी।

चिराम ने कहा, “राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य के अधिकारियों और पुलिस द्वारा चलाया गया तलाशी अभियान लगातार बारिश के कारण बाधित हुआ।”

कीचड़ में फंसी मोटरसाइकिल को निकालने के प्रयास में सोमवार को गंगा-जुलाई बस्ती रोड पर हुए भूस्खलन में लोक निर्माण विभाग के दो मजदूर भी दब गए.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के सूत्रों ने बताया कि कुरुंग कुमे जिले में भूस्खलन के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य लापता है।

उन्होंने बताया कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है और कई जिलों से भूस्खलन की खबरें आ रही हैं।

बुधवार तक 14 जिलों के 33 गांवों में लगभग 3,000 लोग भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं, जिससे भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

सूत्रों ने कहा कि कम से कम 7.6 हेक्टेयर खेती वाले खेत नष्ट हो गए हैं, जबकि राज्य भर में 392 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

मानसून की तैयारियों पर एक बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने गुरुवार को आपदाओं के कारण जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए एक मजबूत अग्रिम चेतावनी प्रणाली लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया था।

उन्होंने जोर देकर कहा कि मानसून के मौसम में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र चौबीसों घंटे सक्रिय रहना चाहिए।