यूपी में महिला के यौन उत्पीड़न के बाद झड़प में 2 घायल

यूपी में महिला के यौन उत्पीड़न के बाद झड़प में 2 घायल

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

सहारनपुर (उप्र), 20 मई यहां देवबंद थाना क्षेत्र में एक महिला का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किए जाने के बाद दो समुदायों के बीच हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक दक्षिणपंथी संगठन की शिकायत के बाद पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

गुरुवार की रात एक युवती बाजार से घर लौट रही थी तभी एक युवक ने उसका कथित तौर पर यौन शोषण किया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उनके समर्थन में कई दुकानदार आगे आए।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

राय ने कहा कि युवकों ने एक दुकानदार पर रॉड से हमला किया जिसके बाद दोनों समुदायों के बीच कहासुनी हो गई।

मामला जल्द ही तूल पकड़ गया और दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि लड़ाई में दोनों पक्षों का एक-एक व्यक्ति घायल हो गया।

एसपी ने कहा कि जांच जारी है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के विरोध में भाजपा नेता और हिंदू संगठनों से जुड़े लोग रात में धरने पर बैठ गए।

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की और स्थिति को शांत किया।