Advertisement

पंचायत मंत्री टी.एस. सिंहदेव का दौरा कार्यक्रम………. 

पंचायत मंत्री टी.एस. सिंहदेव का दौरा कार्यक्रम………. 

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव 21 मई 2022 को प्रातः 9 बजे माना एयरपोर्ट रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अम्बिकापुर के ग्राम सपना प्रातः 10ः10  बजे पहुंचेगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री सिंहदेव दोपहर 12ः30 बजे सपना से पी.जी. कॉजेल ग्राउंड अम्बिकापुर पहुंच कर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2ः30 बजे पी.जी. कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान लखनपुर विकासखंड के ग्राम सिरकोतगा में पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सिरकोतगा से अपराह्न 4ः30 बजे हेलीकाप्टर से ग्राम निम्हा पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगें। मंत्री सिंहदेव 22 मई को पी.जी. कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर से प्रातः 10ः30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा उदयपुर विकासखंड के ग्राम मुड़गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। वे ग्राम मुड़गांव में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 12ः30 बजे इसी विकासखंड के ग्राम कुदरबसवार पहुंचेंगे। कुदरबसवार से प्रस्थान कर अपराह्न 3 बजे ग्राम ललाति में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात अपराह्न 4ः30 बजे देवटिकरा पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री सिंहदेव देवटिकरा से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर संध्या 6 बजे पी.जी. कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर पहुंचेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57