Advertisement

आरंग में 86.36 लाख रुपए के विकास कार्य स्वीकृत

रायपुर : आरंग में 86.36 लाख रुपए के विकास कार्य स्वीकृत

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर मिली स्वीकृति के लिए जताया आभार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण क्षेत्र विकास प्राधिकरण योजनान्तर्गत विभिन्न निर्माण कार्याे के लिए 86 लाख 36 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इन निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों उनके प्रति आभार जताया है।
स्वीकृत कार्यों में ग्राम कोरासी में यादव पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख, ग्राम कुंडा(टेकारी) के प्राथमिक शाला भवन में दो अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 05 लाख रुपये, ग्राम कुटेसर में यादव पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख रुपए, ग्राम कलई में प्राथमिक शाला भवन में दो अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 05 लाख रुपये एवं ग्राम देवरी में बजरंग चौक में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम घोरभट्ठी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख रुपये, ग्राम घोरभट्ठी में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 05 लाख रुपये, ग्राम बोडरा में मुख्य मार्ग से कब्रिस्तान तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 05 लाख रुपये शामिल हैं।
इसी प्रकार ग्राम बोडरा में मुस्लिम पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख रुपये, ग्राम नकटा में प्राथमिक शाला भवन में आहता निर्माण हेतु 05 लाख रुपये, ग्राम बोरिद में आरंग खार में नाला में पुलिया निर्माण हेतु 03 लाख 66 हजार एवं ग्राम पिरदा में मिडिल स्कूल में मैदान समतलीकरण हेतु 05 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम फरफौद में कामत चन्द्राकर के घर से सियाराम साहू के घर तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 05 लाख रुपये, ग्राम कुटेला में प्राथमिक शाला भवन में शेड निर्माण हेतु 06 लाख रुपये, ग्राम बाहनाकाड़ी में मसीही पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 06 लाख 50 हजार रूपये शामिल हैं। इसके अलावा ग्राम तुलसी में दो स्थानों में सीसी रोड़ निर्माण के लिए 05 लाख 20 हजार रुपये एवं ग्राम खुटेरी में एक स्थान पर सीसी रोड़ निर्माण हेतु 05 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47