Advertisement

झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शहीदों के सम्मान में रखा गया 2 मिनट का मौन

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शहीदों के सम्मान में रखा गया 2 मिनट का मौन

कार्यालय प्रमुखों ने नक्सलवाद और हिंसा का विरोध करने दिलाई शपथ

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 25 मई 2022

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

झीरम श्रंद्धाजलि दिवस पर आज जिला कार्यालय सहित जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में शहीदों के सम्मान में 2 मिनट का मौन धारण किया गया। विभाग प्रमुखों ने नक्सलवाद और हिंसा का विरोध करने और छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः शान्ति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित होने का शपथ भी दिलाई।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा 25 मई 2013 को बस्तर अंचल के झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाइयों-बहनांे की स्मृति में प्रतिवर्ष 25 मई को झीरम श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज सभी शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों में नक्सल हिंसा में हुए शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण किया गया तथा नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने एवं छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः शान्ति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित होने का शपथ लिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47