Advertisement

आप तो मुझे देखने लगे, आपका ऊंट तो गया लेकिन कोई परेशानी नहीं, वजीर आगे बढ़ा सकते हो

रायपुर : आप तो मुझे देखने लगे, आपका ऊंट तो गया लेकिन कोई परेशानी नहीं, वजीर आगे बढ़ा सकते हो

स्टेट प्लेयर्स चेस के बच्चों की देखी मुख्यमंत्री ने बाजी, बच्चों को कहा कि मानसिक विकास के लिए चेस बहुत अच्छा गेम

स्टेट प्लेयर्स चेस

मुख्यमंत्री ने बच्चों को चेस के कुछ टिप्स भी बताये

शतरंज का खेल

स्टेट लेवल पर खेल रहे हैं

चेस प्लेयर

खूब खेलें और देश का नाम रौशन करें

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

’’आप तो मुझे देखने लगे, आपका ऊंट तो गया। कोई परेशानी नहीं, वजीर आगे बढ़ा सकते हो’’। चेस के स्टेट प्लेयर्स बच्चों के बीच चल रहे गेम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अचानक पहुंचे और यह कहकर बच्चों को चौंका दिया। दरअसल बच्चे का ध्यान मुख्यमंत्री को देखकर बाजी से हट गया था और उसने चूक कर दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चेस में तल्लीनता जरूरी होती है। आपने तल्लीनता खो दी और आपका ऊंट खतरे में आ गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्चों को चेस के कुछ टिप्स भी बताये। मुख्यमंत्री के सामने चेस खिलाड़ी प्रियांश तिवारी और मानस तिवारी गेम खेल रहे थे। मुख्यमंत्री ने चेस प्लेयर बच्चे सक्षम के साथ एक गेम भी खेला। उन्होंने चेस खेल रहे बच्चों को कहा कि शतरंज का खेल भारत का प्राचीन खेल है और बहुत बौद्धिक खेल है। यह खेल मानसिक विकास के लिए सबसे अच्छा गेम है। बहुत अच्छी बात है कि आप लोग स्टेट लेवल पर खेल रहे हैं। भारत में चेस के महानतम खिलाड़ी हुए हैं। आप लोगों के पास भी बहुत सी संभावनाएं हैं। खूब खेलें और देश का नाम रौशन करें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57