Advertisement

राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जिले में 30 मई से लगाए जाएंगे शिविर

धमतरी : राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जिले में 30 मई से लगाए जाएंगे शिविर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक हल्कों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए 30 मई से राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिले के छः तहसीलों में कुल 134 शिविर लगाए जाएंगे, इनमें नगरी तहसील में 41, कुरूद में 34, धमतरी में 22, मगरलोड में 15, भखारा में 13 और कुकरेल तहसील में 09 राजस्व शिविर शामिल हैं। इन शिविरों में नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, किसान किताब, जाति, आय, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित राशनकार्ड जारी किया जाएगा। साथ ही विलबित जन्म प्रमाण पत्र की अनुमति संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। शिविरों में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी, पंचायत सचिव, खाद्य निरीक्षक तथा जनपद पंचायतों में पदस्थ राशनकार्ड के प्रभारी उपस्थित रहेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक 30 मई को धमतरी तहसील के अर्जुनी, कण्डेल, कुरूद तहसील के सिर्री, सिवनीकला, बगौद और मगरलोड तहसील के भेण्डरी, भोथीडीह में राजस्व शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह भखारा तहसील के कचना तथा कुकरेल तहसील के सलोनी में राजस्व शिविर लगाया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57