Advertisement

मुख्य मार्ग में नियम विरुद्ध स्ट्रीट लाइट लगाए जाने शिकायत कलेक्टर से जांच की मांग।

ऑल इंडिया एंटी करप्शन एंड क्राईम सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह भामरा ने जिला कलेक्टर रणवीर शर्मा को पत्र लिख कर राष्ट्रीय राजमार्ग 43 विश्रामपुर मुख्य मार्ग में लगने वाले स्ट्रीट लाइट नियम विरुद्ध लगाए जाने की शिकायत की है ,अपनी शिकायत में ऑल इंडिया एंटी करप्शन एंड क्राइम सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह ने उल्लेख किया है नेशनल हाइवे 43 पर लगने वाले स्ट्रीट लाईट के कार्य में भारी अनियमितता की जा रही है नगर वासियों द्वारा इसका विरोध करने के बावजूद भी संबंधित द्वारा अनदेखी कर कार्य किया जा रहा है ।नेशनल हाईवे 43 पर ग्राम पंचायत सतपता से होते हुए मेन मार्केट शिवनन्दनपुर विश्रामपुर में जो स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य चल रहा है, उसमें जो वायरिंग की जा रही है उसे स्टीमेट के आधार पर अंडर ग्राऊण्ड न करके पोल लाईट के बगल में ही केबल को सिमेन्ट एवं गिट्टी मसाला से ढक दिया गया है, न ही उसमें पानी से तराई की जा रही है और ना ही मानकों का ध्यान रखा जा रहा है, जो कि वाहनों के आवागमन से कुछ ही समय में क्षतिग्रस्त हो जायेगा जिससे कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहेगी। वही उक्त कार्य से भ्रष्टाचार की बदबू आ रही है जिसकी नियमानुसार जाँच करवाई जाए एवं संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। साथ ही मटेरियल एवं पाइपों की गुणवता की जाँच आर्डर अनुसार करने के पश्चात् ही भुगतान किया जाए. साथ ही जांच कमेटी में ग्राम पंचायत शिवनन्दनपुर सहित ऑल इण्डिया एंटी क्रप्शन एंटी क्राईम सेल की टीम को भी शामिल किया जाए ।
उधर ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर सरपंच श्रीमती विमला सिंह देवी एवं उपसरपंच केके बलु अग्रवाल ने भी जिला कलेक्टर से गुणवत्ताहीन कार्य की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंह विद्रोही की खास रिपोर्ट

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57