छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले

रायपुर : ​​​​​​​भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

छत्तीसगढ़ शासन ने 6 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के श्री अंकित आनंद सचिव ऊर्जा विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कम्पनी को उनके वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गरियाबंद की कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी को अब संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ शासन मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर प्रभात मलिक को गरियाबंद कलेक्टर बनाया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ रवि मित्तल को अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी रायपुर मयंक चतुर्वेदी को आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर के पद पर पदस्थ करते हुए उन्हें स्मार्ट सिटी रायपुर के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह से अनुभागीय अधिकारी दंतेवाड़ा जिला दक्षिण बस्तर अविनाश मिश्रा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!