Advertisement

’त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 हेतु कार्यक्रम घोषित’ 03 जून से भरे जायेंगे नामांकन

रायपुर : ’त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 हेतु कार्यक्रम घोषित’ 03 जून से भरे जायेंगे नामांकन

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर द्वारा 31 मार्च 2022 की स्थिति में राज्य के विभिन्न जिलों में रिक्त त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अनुसार 03 जून 2022 से नामांकन भरे जायेंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह ने बताया कि प्रदेश के 7 जनपद पंचायत सदस्य, 118 सरपंच तथा 630 पंच इस तरह कुल 755 रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए जिन क्षेत्रों में निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षित कर 25 मई 2022 को अंतिम प्रकाशन किया गया है उन क्षेत्रों में उप निर्वाचन 2022 कराया जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंचों का निर्वाचन एक साथ कराया जायेगा। ऐसे ग्राम पंचायत जिनका कार्यकाल 6 माह से अधिक शेष है वहां पद रिक्त होने की स्थिति में उप निर्वाचन कराया जायेगा। त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन गैर दलीय आधार पर होंगे। मतदान मतपत्र द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग की मतपेटी के द्वारा कराया जायेगा। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक गतिविधि में वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए केन्द्र व राज्य सरकार एवं आयोग द्वारा जारी गाईडलाईन का पालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही परिणाम की घोषणा तक संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता लागू रहेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

’त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 हेतु कार्यक्रम’

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 हेतु पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 28 के अनुसार समयबद्ध कार्यक्रम जारी किया गया। जिसके अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 3 जून प्रातः 10ः30 बजे होगा एवं इसी दिन एवं इसी समय सें नामनिर्देशन पत्र प्राप्त की जायेगी। स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन एवं मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 3 जून प्रातः 10.30 बजे से होगा। नामनिर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 9 जून दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गयी है। नामनिर्देशन पत्रों की संवीक्षा 10 जून प्रातः 10ः30 बजे से किया जायेगा। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 13 जून दोपहर 3 बजे तक है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन 13 जून अपरान्ह 3 बजे के बाद किया जाएगा। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 13 जून को प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद किया जाएगा। मतदान (यदि आवश्यक हो) 28 जून 2022 मंगलवार प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। मतगणना मतदान केंद्रों पर 28 जून को मतदान समाप्ति के बाद और यदि आवश्यक हो तो तहसील, खण्ड मुख्यालय पर 29 जून अपरान्ह 3 बजे से होगा। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 30 जून प्रातः 09 बजे से खण्ड मुख्यालय में होगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57