Advertisement

​​​​​​​छत्तीसगढ़ के व्यापारिक संगठनों ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात

रायपुर : ​​​​​​​छत्तीसगढ़ के व्यापारिक संगठनों ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात

व्यापारियों से मारपीट पर त्वरित कार्रवाई किए जाने पर किया आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने गुंडरदेही व्यापारियों से मारपीट की घटना पर छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा उपद्रवियों पर त्वरित कार्रवाई करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने व कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई की जाती रही है और आगे भी की जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस दौरान छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर परवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, सरंक्षक अशुधा रामजी वाघवानी एवं हनुमान प्रसाद अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कैट के छत्तीसगढ़ अघ्यक्ष जितेन्द्र दोषी, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह सहित प्रतिनिधि मंडल के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57