Advertisement

पंजाब के होशियारपुर में चचेरे भाई ने किशोरी से किया दुष्कर्म

पंजाब के होशियारपुर में चचेरे भाई ने किशोरी से किया दुष्कर्म

होशियारपुर (पंजाब), 3 जून यहां 13 साल की एक बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कथित घटना 30 और 31 मई की दरमियानी रात को हुई जब उसके माता-पिता राजस्थान में अपने दादा के घर गए थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पुलिस के मुताबिक, लड़की मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली है और फिलहाल यहीं रह रही है।

जब वह आंगन में सो रही थी, तो उसके चचेरे भाई ने उसे घर की छत पर बुलाया। पुलिस ने बताया कि जब वह ऊपर गई तो उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन में बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57