Advertisement

8-10 जून तक वियतनाम के दौरे पर राजनाथ सिंह

8-10 जून तक वियतनाम के दौरे पर राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 5 जून रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए बुधवार से वियतनाम की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे।

रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि सिंह यात्रा के दौरान वियतनाम को 12 हाई-स्पीड गार्ड बोट सौंपेंगे।

नौकाओं का निर्माण भारत के 100 मिलियन अमरीकी डालर (एक मिलियन = 10 लाख रुपये) की रक्षा लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत वियतनाम को किया गया था।

मंत्रालय ने कहा, “यह परियोजना वियतनाम के साथ बढ़ते रक्षा उद्योग सहयोग के संदर्भ में महत्वपूर्ण है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया, ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ के दृष्टिकोण का उदाहरण है।”

यात्रा के दौरान, सिंह अपने वियतनामी समकक्ष जनरल फान वान गियांग के साथ व्यापक बातचीत करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उनका वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक और प्रधान मंत्री फाम मिन्ह चिन से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

मंत्रालय ने कहा, “हाई फोंग में हांग हा शिपयार्ड में, रक्षा मंत्री वियतनाम को भारत सरकार की 100 मिलियन अमरीकी डालर की रक्षा लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत निर्मित 12 हाई स्पीड गार्ड नौकाओं को सौंपने के समारोह की अध्यक्षता करेंगे।”

सिंह दूरसंचार विश्वविद्यालय सहित न्हा ट्रांग में वियतनाम के प्रशिक्षण संस्थानों का भी दौरा करेंगे, जहां भारत से पांच मिलियन अमरीकी डालर के अनुदान के साथ एक आर्मी सॉफ्टवेयर पार्क स्थापित किया जा रहा है।

मंत्रालय ने कहा, “भारत-वियतनाम राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 साल और भारत की आजादी के 75 साल के ऐतिहासिक अवसर पर रक्षा मंत्री की यात्रा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।”

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47