Advertisement

वेद लोक पर्व गंगा दशहरा आगामी 9 जून से प्रारंभ

वेद लोक पर्व गंगा दशहरा आगामी 9 जून से प्रारंभ
भोला महाराज के मार्गदर्शन में 5 वर्षो से हो रहा है आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर-इस संबंध है तत्पर आयोजन समिति बिश्रामपुर से जुड़े एवं दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर विश्रामपुर के प्रमुख पुजारी भोला जी महाराज ने बताया कि गंगा दशहरा वेद का लोक पर्व गंगा दशहरा पर पिछले 5 वर्षों से रेणुका नदी के तट पर विश्रामपुर सूरजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग नया पुल के समीप स्थित ग्राम कुरुवा मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के समीप गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी गंगा दशहरा का आयोजन किया गया है। भोला महाराज ने इस आयोजन के संदर्भ में बताया कि तत्पर आयोजन संस्था प्रकृति पर्व के महत्व का सम्मान देते हुए गंगा दशहरा का आयोजन पिछले 5 वर्षों से कर रहा है ।कार्यक्रम में शिव पंचाक्षरीय हवन , महा गंगा आरती, पंक्षरीय मंत्र द्वारा सावा लाख आहुति ,मां गंगा महाआरती, शिव पार्थिव पूजा एवं सुंदरकांड पाठ मां गंगा मां आरती का आयोजन आगामी 9 जून दिन गुरुवार को प्रातः 5 बजे से शाम 6 बजे पूर्णाहुति के साथ साथ समापन कार्यक्रम रखा गया है ।इसी कड़ी में 8 जून को प्रात 5 से 8:30 बजे गंगा स्वच्छता अभियान, प्रातः 8:30 बजे से 9:30 बजे तक उपस्थित जनों के साथ सामूहिक स्वल्पाहार, 9 जून को प्रातः 5 बजे से 10 बजे तक पार्थिव लिंग पूजा, रुद्राभिषेक शिव मंझरिया मां गंगा आरती सायं 5 बजे से 7 बजे तक सुंदरकांड पाठ, मां गंगा आरती 7 से 7:30 बजे तक स्वल्पाहार एवं प्रसाद ग्रहण का आयोजन किया गया है। भोला महाराज ने बताया कि विगत 5 वर्षों से सफलता पूर्वक क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह आयोजन होता आ रहा है। प्रकृति सुरक्षा के साथ वैदिक लोक अनुष्ठान गंगा दशहरा सात्विक सांस्कृतिक वैदिक परंपरा समाज में निर्बाध गति से प्रवाहित होती रहे इस आयोजन का यही प्रमुख उद्देश्य है। तत्पर आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से समय का ध्यान रखते हुए गंगा दशहरा में उपस्थित होने की अपील की है ।भोला महाराज ने जिला प्रशासनिक महकमा पुलिस विभाग से इस आयोजन के समयावधि में आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47