Advertisement

संकुल स्तरीय शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा त्रिदिवसीय शिक्षकों का प्रशिक्षण

संकुल स्तरीय शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा त्रिदिवसीय शिक्षकों का प्रशिक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर -राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद तथा डाइट अंबिकापुर से प्राप्त निर्देश अनुरूप विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त निर्देश के परिपालन में संकुल स्तरीय शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय हाई स्कूल रामनगर में दिनांक 2 जून 2022 से 4 जून 2022 तक किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम संकुल प्रभारी श्रीमती सुषमा बखला, शैक्षिक समन्वयक विजेंद्र लाल जायसवाल व राज्य स्रोत सदस्य तथा बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह के प्रधान पाठक सीमांचल त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख धूप-दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। मास्टर ट्रेनर सीमांचल त्रिपाठी व भैयालाल सिंह द्वारा संकुल के प्राथमिक, माध्यमिक व हायर सेकेंडरी स्कूल के सभी शिक्षकों को शाला  सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के विभिन्न आयाम की जानकारी देकर विद्यालय स्तर पर अपनाई जाने वाली सुरक्षा तथा विभिन्न आपदाओं सहित बाल अपराध, पास्को एक्ट, बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बाल शोषण व लैंगिक शोषण के प्रकार व उनके रोकथाम, संरचनात्मक एवं गैर संरचनात्मक जोखिम के प्रकार, आपदा व विपत्ति, भूकंप, बाढ, अग्नि सुरक्षा, वज्रपात, सर्पदंश, डेंगू, वाइरल बुखार, हार्ट अटेक, कार्डियक अरेस्ट पर दिए जाने वाले सीपीआर की जानकारी,अन्य दुर्घटनाओं पर प्राथमिक उपचार व बचाव, विभिन्न प्रकार की पट्टियां व उन्हें बांधे जाने के तरीके, विभिन्न प्रकार के स्ट्रेचर का निर्माण व उपयोग सहित प्राथमिक उपचार की जानकारी देकर माकड्रील कराई गई। प्रशिक्षित शिक्षक विद्यालय खुलने पर अपने-अपने विद्यालय के बच्चों, पालको व एसएमसी के सदस्यों को आपदा से बचाव के तरीके को बता कर उन्हें प्रशिक्षित करेंगे। जिले के अग्निशमन दल अधिकारी संजय कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में मेजर बीरबल गुप्ता, विनय कश्यप, देवकुमार राजवाड़े, संतोष शर्मा, उमेश जायसवाल, शिव प्रसाद, मृत्युंजय पांडेय, रंगसाय व संजय साहू द्वारा फायर सेफ्टी अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के आग व उनकी रोकथाम के लिए प्रयुक्त होने वाले अग्निशमन उपकरण के प्रकार व उनके उपयोग की जानकारी देकर उपस्थित शिक्षकों के सम्मुख माकड्रील कर शिक्षकों से माकड्रील कराया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57