Advertisement

भेंट-मुलाकात अभियान : मुख्यमंत्री कर रहे फैसला ऑन द स्पॉट

रायपुर : भेंट-मुलाकात अभियान : मुख्यमंत्री कर रहे फैसला ऑन द स्पॉट

ग्रामीण ने बतायी समस्या तो डुमरपानी और साईगांव को दुधावा समूह योजना में किया शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा, “अब गांव वालों को शुद्ध जल मिलेगा”

रायपुर, 5 जून 2022

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खासियत है कि वे अधिकतर मामलों में फैसला ऑन द स्पॉट करते हैं। इन दिनों प्रदेश की जनता से सीधे रूबरू होने के लिए भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान भी उनका यह अंदाज देखने को मिल रहा है। जब भी कोई उनके पास समस्या लेकर पहुंचता है तो उसके तत्काल निराकरण का प्रयास मुख्यमंत्री बघेल करते हैं। ऐसा ही किस्सा कांकेर विधानसभा के ग्राम बादल में हुआ। जहां खराब पानी की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने तुरंत फैसला लेते हुए प्रभावित गांवों को दुधावा समूह योजना में जोड़ने की बात कही और ग्रामीणों तक शुद्ध जल पहुंचाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री बघेल आज कांकेर विधानसभा के ग्राम बादल में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। इस दौरान भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में डुमरपानी के श्री चप्पूलाल सिन्हा ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि उनके गांव में फ्लोराइड युक्त पानी की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं, ऐसी ही समस्या साईगांव में भी है। ग्रामीण की समस्या को सुनकर मुख्यमंत्री ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। वहीं बादल में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम खत्म होने के पहले ही डुमरपानी और साईगांव को दुधावा समूह योजना में शामिल करने का निर्णय लेते हुए इसकी घोषणा भी कर दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डुमरपानी और साईगांव दुधावा समूह योजना में शामिल होने पर गांव वालों को शुद्ध जल मिलेगा और लोग स्वस्थ रहेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57