छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

फ्लोराइड युक्त पानी पीने से डुमरपानी और साईगांव के लोग हो रहे थे परेशान, मुख्यमंत्री ने की दोनों गांवों को दुधावा समूह योजना में शामिल करने की घोषणा, अब मिलेगा शुद्ध पानी

रायपुर : फ्लोराइड युक्त पानी पीने से डुमरपानी और साईगांव के लोग हो रहे थे परेशान, मुख्यमंत्री ने की दोनों गांवों को दुधावा समूह योजना में शामिल करने की घोषणा, अब मिलेगा शुद्ध पानी

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मुख्यमंत्री की बारीक मानिटरिंग, आंगनबाड़ी के किचन में जाकर देखा- बच्चों के लिए क्या पकाया है

कांकेर विधानसभा के बादल पहुंचे मुख्यमंत्री, भेंट मुलाकात में लोगों से शासकीय योजनाओं का लिया फीडबैक
सरोना में खुलेगा थाना, अमोरा में सहकारी बैंक की शाखा
डूमरपानी में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन की घोषणा

डूमरपानी में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन की घोषणाकांकेर विधानसभा के बादल ग्राम में डुमरपानी के ग्रामीण चप्पू लाल सिन्हा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट मुलाकात के दौरान डुमरपानी और साईगांव में फ्लोराइड युक्त पानी के कारण लोगों की बीमारी के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही इन दोनों गांवों को दुधावा समूह योजना में शामिल करने की घोषणा की ताकि इन गांवों में शुद्ध पेयजल सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान शासन की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन की बारीक मानिटरिंग कर रहे हैं। आज जब वे बादल ग्राम के आंगनबाड़ी पहुंचे तो केवल आंगनबाड़ी में बच्चों की सेहत ही नहीं देखी अपितु अप्रत्याशित रूप से किचन की ओर भी बढ़ गये और कार्यकर्ता से पूछा कि बच्चों के लिए आज क्या बनाया है। किचन में उन्होंने कूकर का ढक्कन खोला। बच्चों के लिए गर्म भोजन के लिए खिचड़ी बनाई गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिचड़ी की बढ़िया खुशबू है। बच्चे इसे मजे से खाएंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ता और सहायिका को कहा कि जितना स्वादिष्ट खाना बनाएंगी, बच्चों को आंगनबाड़ी में रहना उतना ही भाएगा। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारा और उन्हें चाकलेट्स भी दिये। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बात भी की। मुख्यमंत्री देर तक बच्चों के पास बैठे रहे। बच्चों ने उन्हें वर्णमाला सुनाई, एबीसीडी सुनाया। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राधिका पांडे ने बताया कि जब उन्होंने अपनी बिटिया लावण्या का वजन कराया तो पता चला कि वो कमजोर है। आंगनबाड़ी में भेजने से अब बिटिया पूरी तरह सुपोषित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे मजबूत रहेंगे, तभी छत्तीसगढ़ मजबूत रहेगा। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

डूमरपानी में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन की घोषणा
वर्मी खाद और सब्जी बेचकर लाभ कमाया तो गौठान में मुर्गीपालन और बकरीपालन भी शुरू कर दिया- भेंट मुलाकात के दौरान गोधन न्याय योजना की हितग्राही रानी जैन ने बताया कि वो गौठान में काम करती हैं। गौठान के माध्यम से उन्होंने 125 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट बनाया है और इसके माध्यम से 49 हजार रुपए कमाये हैं। दो साल से एक एकड़ में सब्जी लगा रहे हैं अब तक एक लाख रुपए तक की सब्जी बेच चुके हैं। इन पैसों से बकरी और मुर्गीपालन आरंभ किया है। मुख्यमंत्री ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप लोग अच्छा कार्य कर रहे हैं एक काम जब अच्छे से सफल हो जाता है तो दूसरे के लिए विश्वास बढ़ जाता है। आप लोगों को बकरी पालन के लिए बकरी शेड दिया जाएगा।

डूमरपानी में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन की घोषणा
जमीन पर दिलाएंगे कब्जा- धम्म सिंह साहू ने बताया कि मेरी 4 एकड़ जमीन के 55 डिसमिल पर एक ने कब्जा कर लिया है। तहसीलदार के कार्यालय में जल्दी सुनवाई हो जाए तो मेरी समस्या हल हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने धम सिंह साहू को कहा निश्चिंत रहिये, आपकी जमीन है, तो कब्जा आपको मिल जाएगा। गणेशनाथ जोगी ने बताया कि मेरे दादा के नाम 6 एकड़ जमीन है। मेरे नाम पर नहीं है। न तो मुझे भूमि स्वामी माना जा रहा है औऱ न भूमिहीन जिससे मुझे भूमिहीन ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को समस्या के निराकरण के लिए निर्देश दिये।

जमीन पर दिलाएंगे कब्जा- धम्म सिंह साहू ने बताया कि मेरी 4 एकड़ जमीन के 55 डिसमिल पर एक ने कब्जा कर लिया है। मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं- इस मौके पर मुख्यमंत्री ने डूमरपानी में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन की घोषणा की। सारण्डा साल्हेभाट सरोना मार्ग में स्थित कंकनाल पुलिया सेतु की घोषणा की। सुरही नदी में नया पुल निर्माण की घोषणा की। बादल में लैंप्स खाद गोदाम एवं कार्यालय भवन के निर्माण की घोषणा की। बादल मुख्य सड़क से पंचायत भवन तक 1 किमी सीसी रोड निर्माण की घोषणा की। सरोना में पुलिस थाने की घोषणा के साथ ही अमोड़ा में सहकारी बैंक की शाखा की घोषणा भी की।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!