Advertisement

मुख्यमंत्री ने चखा आम गुरामी और शहद से बने लोकटी का स्वाद

रायपुर : मुख्यमंत्री ने चखा आम गुरामी और शहद से बने लोकटी का स्वाद

स्वादिष्ट व्यंजन के लिए साहू परिवार को उपहार भेंट कर दिया धन्यवाद

लिए साहू परिवार को

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट मुलाकात अभियान के लिए कांकेर विधानसभा के ग्राम कोदागांव पहुंचे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों संग कृषक गिरवर साहू के घर पर पंगत में बैठकर भोजन किया। साहू के परिजनों ने द्वार पर छत्तीसगढ़ी परम्परा के अनुसार चौक पुराए पीढ़े पर तिलक लगाकर और शॉल श्रीफल भेंटकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री श्री बघेल को भोजन में गुड़ और आम से बना आम गुरामी, करेला भरवा, जिर्रा भाजी दाल, उड़द दाल का बड़ा, रोटी, चावल, दही, भिंडी, टमाटर की चटनी और बालक प्रवीण ने मधुरस से बना व्यंजन लोकटी परोसा ।

उपहार भेंट कर दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट भोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया और घर के सदस्यों से मुलाकात कर उपहार भी भेंट किया। उन्होंने नन्हे होशित को भी स्नेहपूर्वक तोहफा दिया । गिरवर साहू कृषक हैं, जिनके पास 12 एकड़ कृषि भूमि है। उनके परिवार में गिरवर के अलावा 05 और सदस्य हैं जिसमें पुत्र एवं पुत्र वधु शासकीय सेवा में कार्यरत हैं तथा पोता-पोती आंगनबाड़ी तथा पहली कक्षा में अध्ययनरत हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47