Advertisement

साहब मेरी सागौन की लकड़ी दिला दो, पड़ोसी चोरी कर लिया है, इसमें बेचारे कलेक्टर का कोई दोष नहीं है साहब

रायपुर : साहब मेरी सागौन की लकड़ी दिला दो, पड़ोसी चोरी कर लिया है, इसमें बेचारे कलेक्टर का कोई दोष नहीं है साहब

जब महिला ने कलेक्टर को कहा बेचारा तो मुख्यमंत्री ने जमकर लगाए ठहाके
रायपुर, 05 जून 2022

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कांकेर विधानसभी के बादल ग्राम में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने ऐसी बात कह दी कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ठहाके मार के हंसने लगे। किरणमयी रजक ने अपने निजी खेत में सागौन के पेड़ लगाए थे, जिसे उनके पड़ोसी ने बिना बताए काट लिया और लकड़ी को रख लिया। इस पर महिला ने कलेक्टर से शिकायत की। कलेक्टर के निर्देश पर वन विभाग ने काटी हुई लकड़ी को जब्त कर लिया।
महिला ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से कहा कि वो उसकी सागौन की लकड़ी दिला दें ताकि वो उससे आर्थिक लाभ ले सके। मुख्यमंत्री ने किरणमयी से कहा कि कलेक्टर को शिकायत की थी क्या ? किरणमयी रजक को लगा कि मुख्यमंत्री कलेक्टर को डांटेगे, इस पर उसने मुख्यमंत्री से कहा कि ‘‘साहब इसमें बेचारे कलेक्टर का कोई दोष नहीं है।’’ ये सुनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ठहाके लगाकर हंसने लगे। मुख्यमंत्री के इस रूप को देखकर कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति हंसे बिना नहीं रह सका।
बाद में मुख्यमंत्री ने महिला को नियम बताते हुए कहा कि जब्त लकड़ी को वन विभाग नीलाम करेगा और उसके पैसे तुम्हें मिल जाएंगे जिससे तुम्हारी समस्या का निदान हो जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57