Advertisement

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता : मैं हूं ना….

रायपुर : मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता : मैं हूं ना….

बीमारी से आवाज चली गयी , मां नहीं रही फिर भी विपरीत परिस्थितियों में झमित कुमार ने 12वीं फर्स्ट डिवीजन पास की, पर आगे पढ़ाई जारी रखने पैसा नहीं
झमित की कहानी सुन मुख्यमंत्री ने तत्काल 2 लाख रुपये देने की घोषणा की

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

झमित बोल नहीं सकते । तीन साल पहले बीमारी के चलते आवाज चली गयी । इस बीच मां का साया भी सर से उठ गया । इन विपरीत परिस्थितियों में भी 12 वीं में वह फर्स्ट डिवीजन आया है, लेकिन अब झमित के पास आगे पढ़ाई के लिए पैसा नहीं है । कोदागांव में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री को झमित की परेशानी पता चली तो वहां मौजूद सभी ने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता देखी । मुख्यमंत्री ने कहा पैसे की वजह से पढ़ाई नहीं रुकेगी । उन्होंने झमित को तत्काल 2 लाख रुपये देने की घोषणा की । इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मेडिकल सर्टिफिकेट भी बनाने के निर्देश दिये ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57