Advertisement

कांकेर विधानसभा क्षेत्र के लिए 124 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

रायपुर : कांकेर विधानसभा क्षेत्र के लिए 124 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को कांकेर जिला मुख्यालय के विश्रा

म गृह में 124.48 करोड़ रूपयों के 72 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

उन्होंने 74.51 करोड़ रूपयों के 60 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 49.96 करोड़ के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण किया


मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 8.43 करोड़ के 13 विकास कार्यो, जल संसाधन विभाग के 26.71 करोड़ के 04 विकास कार्यों, लोक निर्माण विभाग के 31.53 करोड़ के 17 कार्यों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 93.07 लाख लागत के डूमाली में सड़क निर्माण, नगरीय प्रशासन विभाग अंतर्गत 2.24 करोड़ लागत से 13 आंगनबाड़ियों भवनों के निर्माण, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कारपोरेशन के द्वारा आयुष पाॅलीक्लीनिक भवन निर्माण हेतु 2.38 करोड़ रूपये, जिला खनिज संस्थान न्यास द्वारा 91.41 लाख लागत से 11 देवगुड़ियों के निर्माण के साथ 1.36 करोड़ के अन्य 12 विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जिला निर्माण समिति के 36.16 करोड़ लागत के 06 विकास कार्यों, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 72.67 लाख लागत से हुए डंडिया तालाब सौन्दर्यीकरण, जल संसाधन विभाग द्वारा 3.25 करोड़ लागत से नाथियानवागांव एनिकट निर्माण, लोक निर्माण विभाग द्वारा 5.54 करोड़ लागत से तहसील कार्यालय भवन कांकेर एवं मातृ एवं शिशु रोग विभाग हेतु भवन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा 3.76 करोड़ लागत से निर्मित एकीकृत सुविधा केन्द्र एवं 50 लाख रूपयों की लागत से निर्मित गांधी ग्राम कुलगांव के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57