Advertisement

मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहे मछली आहार निर्माण कार्य का किया अवलोकन

रायपुर : मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहे मछली आहार निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने इस कार्य के लिए समूह की महिलाओं की सराहना की और खूब तरक्की करने की दी बधाई

मछली आहार (फ्लोटिंग) बनाकर समूह की महिलाओं ने कमाएं 60 हजार रुपये

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10 क्विंटल मछली आहार (फ्लोटिंग) वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री ने इस कार्य के लिए समूह की महिलाओं की सराहना की और खूब तरक्की करने की दी बधाई

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांधी ग्राम कुलगाँव में पूजा स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहे मछली आहार निर्माण कार्य का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं से बातचीत की और आहार निर्माण की विधि, उपलब्ध बाजार और प्राप्त आय की जानकारी ली। समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक 18 क्विंटल आहार का निर्माण कर विक्रय किया जा चुका है। आहार को स्थानीय कृषक एवं व्यवसायियों द्वारा क्रय किया जा रहा है। 1 दिन में 5-8 क्विंटल तक का क्विंटल आहार का निर्माण स्थापित संयंत्र द्वारा किया जाता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समूह की महिलाओं से आहार निर्माण की विधि की जानकारी ली, महिलाओं ने बताया कि आहार निर्माण के लिए मक्का, कोरहा, सरसो खल्ली, सोयाबीन खल्ली, मछली का नचुरा एवं मछली के तेल मिलाकर मछली का आहार बनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं की सराहना की और खूब तरक्की करने की बधाई दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्माण किये गए 10 क्विंटल मछली आहार (फ्लोटिंग) वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47