Advertisement

जन चौपाल का आयोजन, पुलिस ने आमजनता को दिया कई महत्वपूर्ण जानकारी।

जन चौपाल का आयोजन, पुलिस ने आमजनता को दिया कई महत्वपूर्ण जानकारी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गोपाल सिंह विद्रोही सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश पर लगातार जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को चौकी खड़गवां पुलिस ने ग्राम बोझा में जन चौपाल लगाकर आमजनता को कई महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में रविवार, 05 जून को चौकी प्रभारी खड़गवां संजय सिंह के द्वारा ग्राम बोझा में लगाए गए जन चौपाल में चौकी प्रभारी के द्वारा ग्रामीणों को सायबर फ्राड से बचाव, बाल विवाह, टोनही प्रताड़ना, महिला सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया। ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उसका पालन करने, मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने की समझाईश दिया गया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा तैयार किए गए अभिव्यक्ति ऐप के बारे में मौजूद महिलाओं-पुरूष को अवगत कराया। साथ ही गांव में अवैध कोयला, कबाड़, शराब, नशे के व्यापार, जुआ, सट्टा या अन्य सामाजिक कुरीतियों की सूचना सूरजपुर पुलिस के संवाद नंबर 7999161672 पर देने कहा ताकि सूचना पर त्वरित कार्यवाही की जा सके। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। कुआं में गिरने से होने वाले दुर्घटना से बचाव के लिए चौकी प्रभारी ने कहा कि कुएं के चारों ओर मुडेर (अहाता) जरूर बनवाए ताकि कुआं में गिरने से होने वाले जनहानि को रोका जा सके।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57