Advertisement

सूरजपुर पुलिस ने पुलिस लाईन में किया वृक्षारोपण।

सूरजपुर पुलिस ने पुलिस लाईन में किया वृक्षारोपण।

पर्यावरण संरक्षण आज की जरूरत, हर कोई लगाए एक पौधा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही सूरजपुर- पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश व मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन पर्री में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को पौधरोपण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की जरूरत है। यह किसी एक व्यक्ति के वश की बात नहीं है। पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जिले को स्वच्छ, हरा-भरा तथा खुशहाल बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने एवं उसके नियमित देखरेख की अपील की साथ ही पर्यावरण को शुद्ध रखने व प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की। पुलिसकर्मियों से कहा कि वह जिस भी थाना-चौकी में रहें वहां एक वृक्ष लगाएं। कारण कि वहां से स्थानांतरण के पश्चात भी एक सामाजिकता का कार्य हमेशा जीवित दिखाई देता रहे, इसमें सभी पुलिसकर्मी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएं। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना परिसर व आसपास पौधरोपण करें। वृक्षारोपण से पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तथा भूमिगत जल भी सुरक्षित रहेगा। यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए अति आवश्यक है।
इस दौरान एएसपी ए.के.जोशी, एसडीओपी सूरजपुर गीता वाघवानी, प्रशिक्षु डीएसपी दीपमाला कुर्रे, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुर्रे, थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने भी फलदार वृक्ष लगाकरण वृक्षारोपण किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47