Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर कई आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर कई आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देश एवं जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर श्री अशोक कुमार साहू के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
       विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर की ओर से ग्राम पंचायत केश्वनगर गौठान परिसर एवं ग्राम पंचायत भवन गिरवर गंज विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्री आनंद कुमार सिंह, व्यवहार न्यायाधीश, वर्ग-1, श्री विवेक कुमार टण्डन, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2, श्री अजय कुमार लकड़ा, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2, श्री संदीप कुमार पटेल, आई.पी.एस. थाना प्रभारी विश्रामपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दोनो स्थानों पर 7 फलदार वृक्ष रोपण किया गया। कार्यक्रम में श्री आनंद कुमार सिंह ने कहा पर्यावरण की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य बनता है अगर पेड़ नहीं रहेंगे तो धरती पर जल नहीं रहेगा और जल नहीं रहा धरती पर जीवन नही रहेगा। उन्होने आमजन से अपील की अगर आप एक पेड़ काटते है तो उसके स्थान पर दो, तीन पेड़ लगाए। उन्होने कार्यक्रम में पर्यावरण के संरक्षण एवं बचाव की जानकारी देते हुए मोटर व्हीकल एक्ट, घरेलू हिंसा एवं आबकारी अधिनियम पर जानकारी प्रदान की।  श्री अजय कुमार लकडा एवं  श्री विवेक कुमार टण्डन द्वारा पर्यावरण संरक्षण, टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, घरेलू हिंसा, मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य पर जानकारी प्रदान की गई। वहीं  पैरालीगल वालेंटियर्स के द्वारा ग्राम जरही पुलिस सहायता केन्द्र जरही, ग्राम पंचायत जयनगर, रामानुजनगर में वृक्षारोपण करने के साथ विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57