Advertisement

कोलकाता में मृत मिला बुजुर्ग दंपत्ति

कोलकाता में मृत मिला बुजुर्ग दंपत्ति

कोलकाता, 6 जून पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के नजदीक होने के कारण उच्च सुरक्षा वाले इलाके दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर स्थित उनके फ्लैट में सोमवार शाम को एक उम्रदराज़ दंपति के शव मिले।

पुलिस ने कहा कि दंपति की पहचान व्यवसायी अशोक शाह और उनकी पत्नी रश्मिता शाह के रूप में हुई है जो हरीश मुखर्जी रोड स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “दोनों शवों पर कई चोटें हैं। ऐसा लगता है कि महिला के शरीर से गहने गायब हैं। संभवत: जब उन्होंने चोरी के प्रयास का विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी गई। जांच शुरू कर दी गई है।”

आरोपियों की तलाश के लिए खोजी कुत्तों को लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि दंपति की तीन बेटियां हैं और वे एक बेटी के साथ कई सालों से फ्लैट में रह रहे थे और वे शेयर बाजार में निवेश करने में काफी सक्रिय थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

शहर के मेयर फिरहाद हाकिम और स्थानीय पार्षद कजरी बनर्जी ने मौके का दौरा किया।

हाकिम ने शवों पर एक नज़र डालने के बाद कहा कि आदमी के पेट पर चोट “गोली” के कारण लगी थी।

मौके पर पहुंचे पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने संवाददाताओं से कहा कि कोलकाता पुलिस की एक टीम, जिसमें हत्या विभाग और भवानीपुर पुलिस स्टेशन के लोग शामिल हैं, ने संयुक्त रूप से हत्याओं की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

उन्होंने कहा, “परिवार के सदस्य बता पाएंगे कि क्या कुछ छूट गया है। उम्मीद है कि हम जल्द ही मामले का खुलासा कर देंगे।”

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इमारत के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा, “फ्लैट के अंदर हाथापाई की घटनाएं हुई हैं। टेलीविजन चालू था और अलमारी का दरवाजा खुला था।”

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57