Advertisement

पंजाब में मूसेवाला के परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी

पंजाब में मूसेवाला के परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी

चंडीगढ़, 7 जून कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को मानसा जिले में दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के आवास पर जाएंगे।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि आज सुबह चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर उतरे गांधी मूसेवाला के पैतृक गांव मानसा में उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, एआईसीसी पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी और पार्टी नेता विजय इंदर सिंगला सहित कई कांग्रेस नेता गांधी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मूसेवाला की 29 मई को मानसा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

जब हत्या हुई तब गांधी विदेश में थे और सप्ताहांत में वापस लौटे।

मूसेवाला 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही मूसेवाला के माता-पिता से मिल चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता भी उनसे मिल चुके हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47