Advertisement

यूपी के कन्नौजी में पिता ने लड़की से किया रेप

यूपी के कन्नौजी में पिता ने लड़की से किया रेप

कन्नौज (यूपी), 7 जून यहां एक गांव में 12 वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके पिता ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लड़की के दादा की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार रात गुरसहायगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

शिकायत के मुताबिक बच्ची अपनी मौसी के साथ सो रही थी तभी उसके पिता उसे जबरन एक कमरे में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया.

गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की रोने की आवाज सुनकर उसकी मौसी ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी.

उन्होंने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

सिंह ने कहा कि आरोपी 10 साल पहले अपनी पत्नी की मौत के बाद गायब हो गया था और चार-पांच दिन पहले ही घर लौटा था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57