Advertisement

मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही : श्रीमती अस्तला कश्यप को मिला नया राशन कार्ड

रायपुर : मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही : श्रीमती अस्तला कश्यप को मिला नया राशन कार्ड

मुख्यमंत्री से बादल ग्राम में भेंट-मुलाकात के दौरान श्रीमती अस्तला ने राशनकार्ड बनवाने का किया था आग्रह

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

रायपुर, 07 जून 2022 कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम शामतरा की श्रीमती अस्तला कश्यप अब बहुत खुश है, जिला प्रशासन कांकेर द्वारा उन्हें नया राशन कार्ड बनाकर दे दिया गया है, अब वह राशन की चिंता से मुक्त हो चुकी हैं। नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम बादल में 05 जून को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया जा रहा था, साथ ही ग्रामीणों की समस्या भी सुनी जा रही थी, उस समय अस्तला बाई कश्यप ने अपनी दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि हम लोग पति-पत्नी अलग रह रहे हैं, हमारे पास राशन कार्ड नहीं है, जिससे हमें दिक्कत हो रही है, हमें राशन कार्ड दिलाया जाये।
मुख्यमंत्री के पूछने पर उन्होंने बताया कि पहले हम संयुक्त परिवार में रहते थे, जिसमें सास-ससुर, जेठ-जेठानी और उनके दो बच्चे, इस प्रकार कुल आठ सदस्यों का परिवार था। अब हम लोग पति-पत्नी अलग रह रहे हैं तथा मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं। उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री बघेल ने श्रीमती अस्तला बाई और उनके पति बलराम कश्यप के नाम पर नया राशन कार्ड बनाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन द्वारा दूसरे दिन ही राशन कार्ड बनाकर हितग्राही को दे दिया गया है। ग्राम पंचायत शामतरा के वार्ड पंच ने श्रीमती अस्तला बाई कश्यप के घर जाकर उन्हें राशन कार्ड सौंपा। राशन कार्ड मिलने से श्रीमती अस्तला कश्यप की चिंता दूर हो गई है, अब उन्हें भी उचित मूल्य दुकान से राशन की सुविधा मिलेगी। नया राशन कार्ड मिलने पर श्रीमती अस्तला बाई ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57