छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव 2022 : सरपंच पद के लिए 13 और पंच के लिए 72 अभ्यर्थियों ने नामांकन भरा

रायपुर : त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव 2022 : सरपंच पद के लिए 13 और पंच के लिए 72 अभ्यर्थियों ने नामांकन भरा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव 2022 के लिए प्रदेश के 28 जिलों में 6 जून तक सरपंच पद के लिए 2 और पंच पद के लिए 10 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।
ज्ञात हो कि प्रदेश के 28 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के तहत जनपद सदस्य के 06 पद, सरपंच के 108 पद और पंच के 631 रिक्त पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 09 जून 2022 गुरूवार दोपहर 03 बजे तक निर्धारित है। 6 जून तक बिलासपुर जिले में पंच पद के लिए 7 और सरपंच के लिए 1 अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया। गौरला पेण्ड्रा मरवाही जिले में पंच के लिए 1, जांजगीर चांपा जिले में सरपंच और पंच के लिए 1-1 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। रायगढ़ जिले में पंच के लिए 7 और सरपंच के लिए 2, बलरामपुर जिले में पंच के लिए 3 और सरपंच के लिए 2 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। पंच के लिए सूरजूपुर जिले में 3 कोरिया जिले में 2, रायपुर जिले में 2, धमतरी जिले में 3, गरियाबंद जिले में 5, दुर्ग में 2, बालोद और बेमेतरा में 5-5 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। सरपंच पंद के लिए महासमुंद जिले में 1, बलौदाजार और राजनांदगांव जिले में 2-2 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया।
कबीरधाम और बीजापुर जिले में पंच और सरपंच पद के लिए 1-1 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। पंच पद के लिए कांकेर और कोण्डागांव जिले में 1-1 अभ्यर्थियों ने तथा दंतेवाड़ा जिले में 4 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!