Advertisement

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

रायपुर : त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

आयोग की अपेक्षाओं को पूरा करना प्रेक्षकों का दायित्व – राज्य निर्वाचन आयुक्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के प्रेक्षण हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षकों को आज आयोग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री ठाकुर रामसिंह भी प्रेक्षकों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में प्रेक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आयोग की अपेक्षाओं को पूरा करने का दायित्व उन पर है। किसी भी प्रकार के दबाव या प्रभाव में कोई चुनाव न हो। निर्वाचन के प्रावधानों का पालन कराएं।
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के तहत राज्य के 28 जिलों में 631 पंच, 108 सरपंच और 6 जनपद पंचायत सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा। जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। आयोग द्वारा चुनाव संचालन के प्रेक्षण के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। आयोग द्वारा उन्हें प्रशिक्षण देकर उनके दायित्वों से अवगत कराया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया और उनकी शंकाओं का समाधान भी किया। उन्होंने कहा कि स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया सावधानीपूर्वक हो, यह देखना होगा। आदर्श आचार संहिता का पालन कराना होगा, मतदान केन्द्रों की व्यवस्था देखनी होगी और वहां किसी प्रकार की अव्यवस्था हो तो जिला निर्वाचन अधिकारी के ध्यान में लाया जाए। किसी भी स्थिति में निर्वाचन कार्य में ढिलाई न हो। श्री ठाकुर ने ओनो और जाबो कार्यक्रम के संबंध में भी जरूरी टिप्स प्रेक्षकों को दिए। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग द्वारा ओनो साफ्टवेयर बनाया गया है। उन्होंने अभ्यर्थियों को ऑनलाईन नामांकन भरने के लिए आयोग के ओनो साफ्टवेयर का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित करने कहा जिससे ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थी इस सुविधा का लाभ ले सकें।
इस अवसर पर आयोग के सचिव श्री रिमिजियुस एक्का, उप सचिव दीपक अग्रवाल श्रीमती अंकिता गर्ग एवं आयोग के अन्य अधिकारियों ने भी मार्गदर्शन दिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57